Please wait

झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में लंबे अरसे बाद दिखा बाघ, हाई अलर्ट जारी

उन्होंने बताया कि बाघ देखे जाने के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

19 Mar 2023

झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में लंबे अरसे बाद दिखा बाघ, हाई अलर्ट जारी

मेदिनीनगर (झारखंड)। झारखंड के टाइगर रिजर्व में एक बाघ देखा गया है। इसका प्रत्यक्ष फोटो भी सामने आ गया है। यह बाघ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के कुटकू वन प्रक्षेत्र में स्पॉट किया गया है। यह नर बाघ है। पलामू टाइगर रिजर्व के नॉर्थ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार प्रजेश कांत जेना ने स्वयं इस बाघ की तस्वीर ली है। उन्होंने बताया कि बाघ देखे जाने के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी वनकर्मियों को पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नर बाघ पिछले दो दिन से इसी क्षेत्र में घूम रहा है। अब तक दो मवेशियों को भी मारकर खा चुका है। पीटीआर के कैमरे में दो जगहों पर बाघ कैद हुआ है। उन्होंने बताया कि बाघ व्यस्क है। उसके पग मार्क चार इंच से अधिक के हैं, जो बाघ के व्यस्क होने का प्रमाण है। जेना ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में जाने पर सावधानी बरतने की अपील की गई है। साथ ही बताया कि वर्ष 2019-20 में पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में एक बाघिन मृत अवस्था में मिली थी। उसके बाद पहली बार बाघ की तस्वीर पलामू टाइगर रिजर्व के कैमरे में कैद हुई है।

पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ नहीं दिख रहा था। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ सीमा पर एक बाघ दिखा था और यह भी बताया गया था कि बाघ पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में प्रवेश किया है। इसके बाद से रिजर्व के अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी अलर्ट पर थे और लगातार निगरानी रख रहे थे।

वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से बाघ का वास्तविक लोकेशन सार्वजनिक नहीं किया है, जिस इलाके में बाघ दिखा है वह अति नक्सल प्रभावित इलाका रहा है और बूढ़ा पहाड़ से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। बूढ़ा पहाड़ एक तरफ से छत्तीसगढ़ से सटा हुआ है। संभावना है कि छत्तीसगढ़ सीमा पर नजर आने वाला बाघ हो सकता है। पीटीआर अधिकारियों के अनुसार इलाके में बाघ ने पिछले 24 घंटे के अंदर दो शिकार किए हैं।

दरअसल, पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि इलाके में बाघ की मौजूदगी है। रिजर्व के निदेशक कुमार आशुतोष, उपनिदेशक कुमार आशीष, प्रजेश जेना इस इलाके में गए हुए थे। अधिकारियों के सामने शनिवार को बाघ ने एक शिकार किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News